Skip to main content

Posts

210रुपये जमा करने पर जीवन भर मिलेगा5000रुपये।

आप असंगठित क्षेत्र में कामगार हैं और भविष्य को लेकर असुरक्षा महसूस करते हैं। वृद्धावस्था में अपने जीवन यापन को लेकर चिंतित हैं, तो यही वह योजना हो सकती है जो आपके बुढ़ापे क...

देश और दुनिया के इतिहास में 6 जून

6 जून के इतिहास में कई घटनाएं शामिल हैं, जिसमें क्षत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक शामिल है. 1929:  अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था. छत्रपति शिवाजी महाराज  1674:  आज के दिन क्षत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था. 1752:  भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे. 1808:  नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था. 1981:  बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई. 1966:  अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं.

देश और दुनिया के इतिहास में 5 जून

5 जून के इतिहास में कई घटनाएं शामिल हैं, जिसमें सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर मे स्थित स्वर्ण मन्दिर में ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया जाना शामिल है. 1944 : द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था. 1953 : डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ.  1967 : इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए. युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया. 1968:  अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था. 1984 : सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर मे स्थित स्वर्ण मन्दिर मे ऑपरेशन ब्लू-स्टार को भारतीय सेना ने अंजाम दिया था. 1990:  सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को आज ही के दिन नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है. 2013 : पहली बार एक अंग्रेज...

देश और दुनिया के इतिहास में 4 जून

देश और दुनिया के इतिहास में 4 जून कई कारणों से महत्वपूर्ण है जिनमें से ये प्रमुख हैं... 1039:  हेनरी III रोम का बादशाह बना. 1845:  मैक्सिकन-अमेरिका युद्ध शुरू हुआ. 1936:  भारत की बेमिसाल अदाकार नूतन का जन्म 4 जून को हुआ था. 1944:  अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया. 1964:  मालदीव ने संविधान का निर्माण किया. 1975:  अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म 4 जून को हुआ था 1989:  चीन की राजधानी बीजिंग में तियानानमेन चौक पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का हिंसक दमन किया गया. इस दमन का पूरे विश्व में विरोध हुआ. 2001 : नेपाल में ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने अपने भाई और बेटे की मौत के बाद सत्ता संभाली.

देश और दुनिया के इतिहास में 3 जून

देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई कारणों से खास है. इसमें सबसे बड़ी घटना आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबैटन की अोर से भारत के बंटवारे का ऐलान थी. 1901:  ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले पहले कवि जी शंकर कुरूप का तिरूवंतपुरम में निधन हो गया. 1915:  ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से नवाजा. 1943:  संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की. 1947:  ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था. 1959:  सिंगापुर को सेल्फ गर्वनिंग स्टेट घोषित किया गया, इससे पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था. 1962:  एयर फ्रांस का एक निजी विमान, बोइंग 707, पैरिस के ओर्ली हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के समय दुर्घटना ग्रस्त हो गया. 2014:  आज ही के दिन में नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन हो गया था.