देश और दुनिया के इतिहास में 17 मई कई कारणों से दर्ज है जिनमें से चार्ली चैपलिन का चुराए हुए ताबूत का मिलना प्रसिद्ध है.
- 1756: ब्रिटेन ने फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की.
- 1769: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए.
- 1951: देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ.
- 1970: थोर हेयरडाल ने इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया.
- 1978: मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चुराया हुआ ताबूत खोज लिया गया. चार्ली की मौत स्विटजरलैंड में 1977 में हुई थी. उन्हें मरने के बाद जेनेवा झील के पास दफनाया गया था. लेकिन दो चोर ने उनके ताबूत को वहां से खोद कर चुरा लिया और उसके बदले उनके परिवार से चार लाख पाउंड की मांग करने लगे.
- 2002: पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव क़ब्रिस्तान से बरामद.
- 1865: विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत हुई.
Comments
Post a Comment
कृपया कमेंट में अपने विचार रखें .....