Skip to main content

2017 में दुनिया की 10 सबसे ताकतवर वायुसेना

आजकल हर देश अपनी सैन्‍य शक्‍ति को ज्‍यादा से ज्‍यादा मजबूत बनाना चाहता है। सेना का एक महत्‍वपूर्ण अंग होता है वायुसेना। हम पहले आपको विभिन्‍न देशों की थल सेना की ताकत के बारे में बता चुके हैं। आज आपको बताते हें कि इस समय किन दस देशों की वायुसेना है सबसे शक्‍तिशाली। खास बात ये है कि हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय वायुसेना इस क्रम में चौथे नंबर पर है।

1_संयुक्‍त राष्‍ट्र अमेरिका की वायुसेनाविश्‍व में सबसे ज्‍यादा आधुनिकतम हथियारों से लैस अमेरिकी वायुसेना का स्‍थान पहला है। कहते हैं पूरे विश्‍व की वायुसेनाओं के हथियार मिला कर जितने होंगे उतने अकेले अमेरिकी वायुसेना के पास हैं। इनकी ताकत इन आंकड़ों से नापी जा सकती है-
  • कुल विमान: 5,638
  • लड़ाकू विमान: 3,680
  • सैनिक: 332,854
2_रूसी वायुसेना-दूसरे नंबर पर है रूस की वायुसेना। गुजरते समय के साथ रूस अपनी सैन्‍य ताकत को तेजी से बढ़ा रहा है और वापस सुपर पावर बनना चाहता है। इस समय उसकी वायुसेना की स्‍थिति इस प्रकार है-
  • कुल विमान: 10,000
  • लड़ाकू विमान: 4500
  • सैनिक: 160, 000
3_इजरायली वायुसेना-हैरत अंगेज रूप से तीसरे नंबर पर इजरायल की वायुसेना है। लगातार युद्ध की विभिषिका से जूझ रहे इजरायल की वायुसेना में,
  • कुल विमान: 1, 964
  • लड़ाकू विमान: 396
  • सैनिक: 27, 000   मौजूद हैं।
4_भारतीय वायु सेना- जैसा की हम पहले ही बता चुके हैं कि भारतीय वायुसेना चौथे स्‍थान पर है। इस समय भारतीय वायुसेना के पास,
  • कुल विमान: 1,500
  • लड़ाकू विमान: 300
  • सैनिक: 170,000   मौजूद हैं।
5_रॉयल एयरर्फोस यूनाइटेड किंगडम-ग्रेट ब्रिटेन की रॉयल एयरर्फोस इस क्रम में पांचवे नंबर पर है। ये दुनिया की सबसे पुरानी वायुसेना है। फिल्‍हाल इनकी सैन्‍य स्‍थिति ये है।
  • कुल विमान: 1, 004
  • लड़ाकू विमान: 240
  • सैनिक: 41, 300
6_पीपुल्स लिबरेशन आर्मी वायु सेना चीन--चीनी वायुसेना की वास्‍तविक क्षमता की सही जानकारी हासिल करना मुश्‍किल है। एक अनुमान के अनुसार इससमय उसकी स्‍थिति इस प्रकार है।
  • कुल विमान: 2500+
  • लड़ाकू विमान: 2000
  • सैनिक: 330,000
7_फ्रांस वायुसेना-वैसे तो अपनी वायुसेना की शक्‍ति को लेकर फ्रांस हमेशा अग्रणी देशों में शामिल रहा है, परंतु पिछले कुछ अर्से से ये देश अपनी ओवरऑल सैन्‍य शक्‍ति पर कम खर्च कर रहा है जिसका असर वायुसेना पर भी पड़ा है। इस समय उसकी वायुसेना की शक्‍ति इस प्रकार बतायी जा रही है।
  • कुल विमान: 400
  • लड़ाकू विमान: 300
  • सैनिक: 58, 900
8_जर्मन वायुसेना-प्रारम्‍भ में ल्यूवफ्टवेफ के नाम से ये वायुसेवा जर्मनी की सशस्‍त्र सेना की सहायक इकाई थी जिसे अब जर्मनी की वायुसेना के रूप में जाना जाता है। ये एक सम्‍पन्‍न वायुसेवा ळै जिसके पास पर्याप्‍त विमान हैं पर उनमें से कितने युद्धक विमान है इसके सही आंकड़े सामने नहीं आये हैं।
  • कुल विमान: 119,871
  • लड़ाकू विमान: पता नहीं
  • सैनिक: 3,400,000
9_ऑस्‍ट्रेलियाई वायुसेना-ऑस्‍ट्रेलिया की वायुसेना दुनिया की दूसरी सबसे पुरानी सेना है। जो द्वितीय विश्‍वयुद्ध के बाद तेजी से विकसित हुई थी। इस समय इसकी वायुसेना की स्‍थािति कुछ इस तरह है।
  • कुल विमान: 275
  • लड़ाकू विमान: 100
  • सैनिक: 18,307
10_जापानी वायुसेना-चीन के साथ लगातार चल रहे विवाद के कारण जापान ने अपनी सेना को काफी मजबूत बनाया है। इसीलिए इसकी वायुसेना भी काफी सशक्‍त हुई है। जिसके चलते ये दसवें स्‍थान पर मौजूद है। जापानी वायुसेना की हालिया जानकारी अनुसार मिली स्‍थिति इस प्रकार है।
  • कुल विमान: 805
  • लड़ाकू विमान: 424
  • सैनिक: 45,000

Comments

Popular posts from this blog

Saraswati Vandana Shloka in sanskrit with hindi meaning

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता  या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।  या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता  सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥१॥ श्लोक अर्थ  - जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चन्द्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर शङ्कर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही सम्पूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली माँ सरस्वती हमारी रक्षा करें। शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं  वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌।  हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌  वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌॥२॥ श्लोक अर्थ  - शुक्लवर्ण वाली, सम्पूर्ण चराचर जगत्‌ में व्याप्त, आदिशक्ति, परब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिन्तन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से भयदान देने वाली, अज्ञान के अँधेरे को मिट

Shashank Tripathi IAS Topper Interview in Hindi शशांक त्रिपाठी आईएएस टॉपर 5 वीं रैंक, 2015 – 2016

बायो डाटा नाम- शशांक त्रिपाठी प्रयास – 2 स्थान – 5 राज्य – उत्तर प्रदेश शशांक त्रिपाठी २०१५ की परीक्षा में जिसका परिणाम १० मई २०१६ को घोषित किया गया उसमे ५ व स्थान आया | शशांक त्रिपाठी कानपूर IIT के ऐसे विद्यार्थी है जो फेल होने की वजह से प्लेसमेंट सत्र के लिए नहीं चुने गए  | वे उस समय सिविल सेवा की तयारी कर रहे थे और उन्हें विश्वास था की एक दिन इसका फल उन्हें जरुर मिलेगा | जब परिणाम आया तो शशांक बहोत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और वे बहोत ही आश्चर्य भी हो रहे थे क्योकि उनका सपना पूरा हो गया था | यह उनका दूसरा प्रयास था अपने पहले प्रयास में उनका २७२ वा स्थान था | वे IRS के लिए चुने गए जिसका मतलब होता है : भारतीय राजस्व सेवा (INDIAN Revenue system) और उनका प्रशिक्षण नागपुर में चालू था | वे इससे संस्तुष्ट नहीं थे, वे IAS   बनना चाहते थे और उनके पिता नारायण त्रिपाठी उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते रहते थे | परिणाम आने के बाद शशांक बताते है की उन्हें बधाई के लिए फोन औरे सन्देश आने लगे वे उस समय ९ वे आकाश में थे | शशांक ने इच्छा जताई की वे उत्तर प्रदेश के जिले में कार्यर

इतिहास के पन्नो से: एक भारतीय ने मारा ऐसा छक्का कि एक शहर से दुसरे शहर पहुँच गयी गेंद

क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे रिकॉर्ड है जिन्हें आज तक तोड़ा नही जा सका हैं. आज हम को क्रिकेट के इतिहास की एक ऐसे घटना के बारे में बताएंगे जहाँ एक बल्लेबाज़ ने ऐसा छक्का मारा था कि गेंद दुसरे शहर में जा कर गिरा था. सुनने में ये बात भले ही आप को अजीब लगे लेकिन ये बात सच हैं. ये छक्का धोनी या सहवाग ने नही बल्कि भारत के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू थे. मारा था ऐसा छक्का की गेंद दूसरे शहर चली गई थी क्रिकेट की जब शुरुआत हुए थी तब किसी भी बल्लेबाज़ के लिए छक्का लगाना आसान काम नही होता था. लेकिन उस समय भी भारत के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू ने ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया था जिससे आज तक कोई भी बल्लेबाज़ नही तोड़ सका हैं. भारतीय टीम जब पहली बार इंग्लैंड खेलने गए थे तब हाथ में चोट लगने के बाद टीम के कप्तान सीके नायडू ने 40 रन बनाए थे . अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा ही अजीब कारनामा किया था. उन्होंने अपनी पारी के दौरान एक ऐसा छक्का मारा था जो दुसरे शहर चला गया था. भारत का मैच  वर्वीकशेयर में खेला जा रहा था, मैदान नदीके पास था,ऐसे में सीके नायडू ने एक छक्का मारा जो नदी को पार करते हुए व्रस्टे