Skip to main content

आपके शूज में कितने होल हैं? ऐसे सवालों के जवाब देकर ये बने IPS






Que.आपके शूज में कितने होल हैं?
Ans.वैसे तो हर शूज में होल की संख्या उनकी कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग होती है, लेकिन मैंने जो शूज अभी पहने हैं, उसमें 12 होल हैं।
भोपाल. भोपाल साउथ के एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हुए सिविल सर्विसेस का एग्जाम दिया था। वे शुरू में 3 बार एक्जाम क्वॉलिफाई नहीं कर पाए। लेकिन 4th बार में उन्होंने रिटन और इंटरव्यू दोनों क्रैक कर लिए। सिद्धार्थ से जाना कि सिविल सर्विसेस का एग्जाम क्लियर करने के बाद इंटरव्यू में उनसे किस तरह के सवाल पूछे गए थे। मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हुए IPS के लिए चुने गए...
- सिद्धार्थ बहुगुणा उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। पिता फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में डायरेक्टर जनरल थे। सिद्धार्थ ने 10th देहरादून से और 12th दिल्ली से पास किया।
- दिल्ली IIT से 2005 में बीटेक कम्पलीट किया। उसके बाद सिद्धार्थ ने PWC और प्राइस वॉटर कूपर हाउस कंपनी में 3 साल तक जॉब किया।
- सिद्धार्थ ने जॉब करते-करते 2007 से सिविल सर्विस का एग्जाम देना शुरू किया और 2010 में सिलेक्ट होकर वे IPS बने।
सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स इन कॉमन बातों का ध्यान रखें...
# इंटरव्यू में सिर्फ ओपन माइंड के साथ जाना चाहिए।
# इंटरव्यू में पर्सनैलिटी चेक होता है, इसलिए अपने पहनावे पर भी ध्यान देना चाहिए।
# कॉमन इश्यूज पर ध्यान देना चाहिए, अखबार की रूटीन खबरों पर भी ध्यान देना चाहिए।
# इंटरव्यू में सवालों के जवाब बढ़ा-चढ़ा कर नहीं देने चाहिए।
# इंटरव्यू में सभी को अपने लोकल टाउन और प्लेसेस की पूरी जानकारी के साथ जाना चाहिए।
आगे पढ़िए, सिद्धार्थ बहुगुणा से पूछे गए वे सवाल जिनके जवाब देकर वे IPS बने...
Que. क्या पानी को मुट्ठी में बंद किया जा सकता है ?
Ans. पानी यदि लिक्विड फॉर्म में होगा तो ये असंभव है, लेकिन बर्फ फॉर्म में ये पॉसिबल है।
Que. यदि ड्यूटी के समय कोई पॉलिटिकल प्रेशर आए तो आप क्या करेंगे?
Ans. ड्यूटी के समय कोई पॉलिटिकल प्रेशर आएगा तो सिचुएशन के अनुसार मैं सिर्फ प्रेजेंट कंडीशन को देखूंगा। मेरा मोटिव रहेगा कि पूरी ईमानदारी के साथ मैं उस कंडीशन को हैंडल करूं।
Que. आपकी IIT की डिग्री सिविल सर्विसेस में कैसे काम आएगी?
Ans. IIT की डिग्री आपको पॉजिटिव एप्टिट्यूड देता है। मेरे सामने कई ऐसे मौके आएंगे जिस में मुझे लॉजिकल और साइंटिफिक एप्टिट्यूड के साथ आगे बढ़ना होगा, वहां मेरी ये डिग्री काम आएगी।
Que. आपको यदि रात में 3 बजे कोई किसी घटना होने की सूचना देता है और वो स्थान 10 KM दूर है तो आप क्या करेंगे ?
Ans. मैं सबसे पहले उस घटना की गंभीरता को समझते हुए संबंधित थाने को कॉल करूंगा और अफसरों को मौके पर भेजने के बाद कॉल पर अपडेट लेता रहूंगा। जरूरत होगी तो मैं भी मौके पर पहुंचूंगा।
Que. यदि आप कलेक्टर हैं तो आप क्या करेंगे ?
Ans. यदि मैं कलेक्टर हूं तो सबसे पहले मैं अपने इलाके की बेसिक कमियों के बारे में पता करूंगा। जिले में कहां क्या समस्या है, ये पता करूंगा, फिर संबंधित अधिकारियों से मिलकर उस विषय पर मास्टर प्लान बनाकर आगे का काम करूंगा।
Que. आप सिविल सर्विसेस में क्यों आना चाहते हैं ?
Ans. हर किसी को अपनी जॉब में तीन चीजें चाहिए होती हैं। जॉब सैटिस्फेक्शन, जॉब सिक्युरिटी और जनता की सेवा करने का मौका। सिविल सर्विसेस में आने से मुझे ये तीनों चीजें मिल सकती हैं इसलिए मैं इसमें आना चाहता हूं।
Que. आप देहरादून से हैं। वहां पर मिलिट्री एकेडमी है, तो आप मिलिट्री में क्यों नहीं गए ?
Ans. मुझे लगता था कि मैं इंजीनियर बनके अपनी सेवाएं दे सकता हूं, इसलिए मेरा झुकाव उस समय कभी मिलिट्री की तरफ नहीं रहा और मैंने B.TECH करके जॉब करना शुरू कर दिया था।
Que. यदि कुछ समय बाद आपका सिविल सेवा से भी मन भर गया तो आप क्या करेंगे?
Ans. मैं शुरू से ही सिविल सेवा में आना चाहता था, लेकिन प्राइवेट सेक्टर की चमक को देखा तो उसकी तरफ अट्रैक्ट हुआ। जब दोनों को कम्पेयर किया तो मुझे रियलाइज हुआ कि प्राइवेट सेक्टर में सिर्फ कुछ समय के लिए ही जॉब सैटिस्फेक्शन है और सिविल सेवा में हमेशा के लिए।
Que. सिविल सेवा में इंटरव्यू क्या होता है ?
Ans. सिविल सेवा में इंटरव्यू एक पर्सनैलिटी टेस्ट है, क्योंकि जब हमें इस इंटरव्यू का लेटर मिला तो उस पर भी सब्जेक्ट'पर्सनैलिटी चेक इंटरव्यू'लिखा हुआ था।


Comments

Popular posts from this blog

Saraswati Vandana Shloka in sanskrit with hindi meaning

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता  या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।  या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता  सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥१॥ श्लोक अर्थ  - जो विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चन्द्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर शङ्कर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही सम्पूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली माँ सरस्वती हमारी रक्षा करें। शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं  वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌।  हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌  वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌॥२॥ श्लोक अर्थ  - शुक्लवर्ण वाली, सम्पूर्ण चराचर जगत्‌ में व्याप्त, आदिशक्ति, परब्रह्म के विषय में किए गए विचार एवं चिन्तन के सार रूप परम उत्कर्ष को धारण करने वाली, सभी भयों से भ...

Shashank Tripathi IAS Topper Interview in Hindi शशांक त्रिपाठी आईएएस टॉपर 5 वीं रैंक, 2015 – 2016

बायो डाटा नाम- शशांक त्रिपाठी प्रयास – 2 स्थान – 5 राज्य – उत्तर प्रदेश शशांक त्रिपाठी २०१५ की परीक्षा में जिसका परिणाम १० मई २०१६ को घोषित किया गया उसमे ५ व स्थान आया | शशांक त्रिपाठी कानपूर IIT के ऐसे विद्यार्थी है जो फेल होने की वजह से प्लेसमेंट सत्र के लिए नहीं चुने गए  | वे उस समय सिविल सेवा की तयारी कर रहे थे और उन्हें विश्वास था की एक दिन इसका फल उन्हें जरुर मिलेगा | जब परिणाम आया तो शशांक बहोत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे थे और वे बहोत ही आश्चर्य भी हो रहे थे क्योकि उनका सपना पूरा हो गया था | यह उनका दूसरा प्रयास था अपने पहले प्रयास में उनका २७२ वा स्थान था | वे IRS के लिए चुने गए जिसका मतलब होता है : भारतीय राजस्व सेवा (INDIAN Revenue system) और उनका प्रशिक्षण नागपुर में चालू था | वे इससे संस्तुष्ट नहीं थे, वे IAS   बनना चाहते थे और उनके पिता नारायण त्रिपाठी उन्हें हमेशा प्रोत्साहित करते रहते थे | परिणाम आने के बाद शशांक बताते है की उन्हें बधाई के लिए फोन औरे सन्देश आने लगे वे उस समय ९ वे आकाश में थे | शशांक ने इच्छा जताई की वे उत्तर प्रदेश के जिले म...

देश और दुनिया के इतिहास में 6 जून

6 जून के इतिहास में कई घटनाएं शामिल हैं, जिसमें क्षत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक शामिल है. 1929:  अभिनेता, राजनेता और समाजसेवक सुनील दत्त का जन्म पश्चिमी पंजाब के झेलम (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था. छत्रपति शिवाजी महाराज  1674:  आज के दिन क्षत्रपति शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था. 1752:  भयंकर आग लगने के कारण मोस्को में करीब 18,000 जलकर राख हो गए थे. 1808:  नेपोलियन के भाई जोसफ को आज ही के दिन स्पेन का राजा बनाया गया था. 1981:  बिहार की बाघमती नदी में एक ट्रेन गिर गई जिससे उसमें सवार 1000 लोगों में से क़रीब 800 की मौत हो गई. 1966:  अमरीका के मिसिसिपी विश्वविद्यालय में रंगभेद के ख़िलाफ आवाज़ उठाने वाले पहले अश्वेत मानवाधिकार कार्यकर्ता, जेम्स मेरिडिथ पर एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं.