एमपी बोर्ड की 12वीं कॉमर्स मेरिट लिस्ट में टॉप-10 में से 9 लड़कियों ने अपनी जगह बनाई। इंदौर की वंशिका आगीवाल पहले स्थान पर रही तो नीमच प्रियांशी और खंड़वा की आदिश्री टॉप 3 में जगह बनाने में सफल रहीं। वहीं इंदौर में अमन जैन टॉप-10 में शामिल अकेले छात्र हैं। पढ़ें, कैसे पाया मुकाम...
- एमपी बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट सीएम ने घोषित किया। अामतौर पर कॉमर्स में लड़के टॉप पर रहते हैं, लेकिन इस बार लड़कियों ने बाजी मारी।
- 12वीं कॉमर्स की मेरिट में इस बार लड़कियों ने अपना दबदबा कायम किया। 23 में सिर्फ तीन लड़के मेरिट में जगह बना पाए।
वंशिका आगीवाल - टॉपर- 1
- इंदौर के गुमाश्ता नगर में रहने वाली वंशिका आगीवाल ने कहा कि रटने की जगह विषय को समझना ज्यादा जरूरी है। हर समय किताबों से चिपके रहने की बजाय एकाग्रता से पढ़ना ज्यादा जरूरी है। वंशिका के पिता चंद्र ने कहा कि हमें ये तो यकीन था कि बेटी अच्छे परसेंट बनाएगी पर मेरिट में टॉप कर उसने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
प्रियांशी राठी - टॉपर-2
मेरिट में दूसरे स्थान पर रही जावद की प्रियांशी पिता राकेश राठी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया। मुझे भोपाल से जब फोन आया तो मेरे आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के हाथों सम्मानित होना खुशी का सबसे बड़ा क्षण था। मैंने नियमित पढ़ाई की और हर विषय को एक बार पढ़ा और फिर रिवीजन के दौरान नोट्स के साथ प्रैक्टिस की।
आधिश्री उर्ध्वरेशे- टॉपर -3
-12 वीं मेरिट लिस्ट में खंडवा की अधिश्री भी अपना नाम दर्ज करवाया। आधिश्री लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहीं। अधिश्री पिता अभय उर्ध्वरेशे स्कॉलर्स डेन स्कूल की छात्रा है। अधिश्री के पिता अभय भी उसी स्कूल में कॉमर्स संकाय के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि भोपाल से आया और कहा कि अधिश्री मेरिट में आई है। बेटी का सम्मान सीएम के हाथों होना है। यह सुन कुछ पल के लिए यकीन ही नहीं हुआ। अधिश्री ने कहा जब वह घर आई और पापा-मम्मी ने यह बात बताई तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आधिश्री की रुचि कॉमर्स में है और वह इसी में आगे नाम कमाना चाहती है।

टॉपर कॉमर्स
4 - तृप्ती जैन, नीमच
5 - दिनेश लविशकर, इंदौर
6 - निधि दोसी, नीमच केंट
7 - अल्फिया मेमन, शाजापुर
8 - पारुल मिश्रा, इंदौर
9- सलोनी जांगीड, इंदौर
10- भूमिका मित्तल, नीमच
11- अमन जैन, इंदौर
12- शताक्षी सिंहा, जबलपुर
13 - सचिन अहूजा, जबलपुर
14- शिवानी पाटीदार शाजापुर
15- दिव्या शर्मा, इंदौर
16- आस्था जोक, इंदौर
17- काजल जैन, भोपाल
18- खुशबू कौशल, इंदौर
19- शिवानी गुर्जर, इंदौर
20- योगिता शिवहरे, जबलपुर
21- आयुषि विरथरे, इंदौर
22- साक्षी एरन, इंदौर
23- शीतल शर्मा, भोपाल

Comments
Post a Comment
कृपया कमेंट में अपने विचार रखें .....